BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा से प्राध्यापक ने एक साल तक बनाया संबंध, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही के चलते एक साल तक दबा यह मामला अब उजागर हुआ है। छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप में पुलिस ने प्राध्यापक डॉ. योगेंद्र चौबे को दोषी पाया, जिसके बाद रविवार को उसे जेल भेज दिया है 

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी प्राध्यापक ने पहले परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने का लालच दिया और फिर अश्लील इशारा करने लगा। जब छात्रा ने इसका विरोध किया तो वह लगातार दबाव बनाने लगा और मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने लगा। पीड़िता ने पहले विश्वविद्यालय प्रशासन से शिकायत की, लेकिन जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो राज्य महिला आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग तक मामला पहुंचा।

महिला आयोग के निर्देश पर पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की और आरोपी प्राध्यापक को शनिवार रात हिरासत में लिया। पूरी रात पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए रविवार को जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, यह मामला अगस्त 2023 में दर्ज हुआ था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की अनदेखी के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। राष्ट्रीय महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने अन्य छात्राओं को भी इसी तरह परेशान किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर आगे की जांच में और गंभीर तथ्य सामने आते हैं तो आरोपी के खिलाफ और कड़ी धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रोजगार बढ़ाओ, लापरवाही हटाओ: मनरेगा कार्यों की पंचायतवार कड़ी समीक्षा

Bhuvan Patel

अव्यवस्था के बावजूद जिले में लगभग सत्तर फीसदी धान खरीदी 

Bhuvan Patel

“विश्व पर्यटन दिवस : मिनी शिमला से खजुराहो तक, प्रकृति और धरोहर का अद्भुत संगम”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!