BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

10 साल में की 5 शादी, किसी को नहीं दी तलाक, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर करती रही ब्लैकमेलिंग, मां और बेटी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
राजधानी में लुटेरी दुल्हन पूजा देवांगन और उसकी मां गायत्री देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी महिला ने बिना तलाक लिए 10 साल में 5 लोगों से शादी की थी. इसके बाद उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही करती रही. पूरा मामला मुजगहन थाना इलाके का है.
थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की कोर्ट में परिवाद दायर किया था. प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी किया था. उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी. डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की.
पूजा और उसकी मां गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित करने के दौरान डाकेश्वर की मुलाकात पुरुषत्तम देवांगन से हुई. पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी 15 जनवरी 2016 को संजयनगर टिकरापारा के आर्य समाज के मंदिर में शादी हुई है. प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया. इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से पांच लोगों से शादी कर चुकी है और किसी को तलाक नहीं दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था.
बैंक लाॅकर में रखे जेवर निकाले और मां को दे दिए
पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लाकर में रखा दिए थे. लुटेरी पूजा ने मौका देख बैंक के लाॅकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिया. इसके बाद पैसों की मांग करने लगी थी. पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी.

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ईश्वरी साहू के समर्थन में किया धुंवाधार प्रचार

Bhuvan Patel

नरेगा नियमों की खुली अवहेलना! भाटापारा में तकनीकी सहायकों से गैर-नरेगा कार्य, कलेक्टर की जवाबदेही तय

Bhuvan Patel

टेलीग्राम पर बिटकॉइन निवेश का झांसा देकर ₹12.43 लाख की ठगी, सीकर से आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!