BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

झोला छाप डॉक्टरों का आतंक! इलाज के नाम पर लूट-खसोट, मरीजों की जान से खिलवाड़ — प्रशासन मौन क्यों

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा /तरेगांव जंगल
ग्रामीण अंचलों में झोला छाप डॉक्टरों का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है, और प्रशासन की लचर व्यवस्था पर अब सवाल उठने लगे हैं। सेमरहा निवासी डॉक्टर के खिलाफ ग्राम ठाकुरटोला के ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना तरेगांव जंगल में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता महत्तर सिंह व शेरसिंह धुर्वे ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति बिना किसी मान्य डिग्री के इलाज के नाम पर ग्रामीणों से मोटी रकम वसूल रहा है। इलाज के दौरान लापरवाही से एक महिला मरीज की मौत तक हो गई, जबकि दूसरी महिला गर्भपात का शिकार हुई।
ग्रामीणों का कहना है कि आरोपित खुद को MBBS डॉक्टर बताकर भोले-भाले आदिवासी ग्रामीणों को ठगता है और विरोध करने वालों को पुलिस कार्रवाई की धमकी देता है। पीड़ितों के मुताबिक इलाज के नाम पर हजारों रुपये की ठगी के साथ-साथ जमीन बेचने तक की नौबत आ गई।
शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी डॉक्टर द्वारा नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम उपचार किया जा रहा है और क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पूरी तरह मौन हैं।
मिली जानकारी अनुसार वर्तमान में मामला पुलिस थाना तरेगांव जंगल में दर्ज है तथा इसकी जांच अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा की जा रही है। लेकिन सवाल यह है कि जब पूरे क्षेत्र में झोला छाप डॉक्टर खुलेआम जान से खेल रहे हैं, तो प्रशासन अब तक सो क्यों रहा है। क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही कार्रवाई होगी।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बिना डिग्री इलाज करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

अमरकंटक में छत्तीसगढ़ श्रद्धालुओं को स्थायी सौगात : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयासों से मिलेगा 5 एकड़ भूखंड, बनेगा सर्वसुविधायुक्त श्रद्धालु भवन

Bhuvan Patel

“बिजली विभाग की लापरवाही से घोघराकला में मवेशी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश, FIR की चेतावनी”

Bhuvan Patel

119 परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई कक्षा 12वीं हिन्दी की पुनर्परीक्षा, प्रशासन की सतर्कता से निष्पक्ष आयोजन सुनिश्चित

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!