भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुंडा में आयोजित सक्रीय सदस्य सम्मलेन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि भारत आज आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत @2047” लक्ष्य की चर्चा की।
भावना बोहरा ने बताया कि पार्टी की विचारधारा राष्ट्रहित को प्राथमिकता देती है और भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने छह प्रमुख लक्ष्यों जैसे गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, महिला सशक्तिकरण, युवा स्वावलंबन और किसान कल्याण पर केंद्रित योजनाओं को देश के विकास की रीढ़ बताया।
सम्मेलन में क्षेत्रीय पदाधिकारी, वरिष्ठजन, कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित रहे।