BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में मिला भ्रूण का शव, पुलिस कर रही गंभीरता से जांच

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में आज सुबह एक संवेदनशील और चौंकाने वाली घटना सामने आई। दिनांक 11 अप्रैल 2025 को प्रातः लगभग 07:00 बजे डायल 112 को सूचना प्राप्त हुई कि मिनीमाता चौक से घुघरी रोड की ओर एक भ्रूण का शव पड़ा हुआ है।
सूचना मिलते ही थाना कवर्धा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां लगभग 7 माह के भ्रूण अवस्था में एक शिशु का शव मिला। पुलिस ने शव को नियमानुसार अपने कब्जे में लेकर तत्काल जिला चिकित्सालय भिजवाया।
घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना कवर्धा द्वारा सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत विवेचना जारी है और आगे की जानकारी पुलिस द्वारा पृथक से जारी की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी हो, तो निकटतम थाना या डायल 112 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएग

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आदिवासी क्षेत्र का आंगनबाड़ी केंद्र बंद – बच्चों के अधिकारों पर संकट, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का भी उल्लंघन

Bhuvan Patel

कबीरधाम पुलिस का बड़ा खुलासा – 50 करोड़ की ठगी का मास्टरप्लान ध्वस्त, तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सी जी लोक सेवा आयोग में भ्रष्टाचार को लेकर भाजयुमो ने किया कलेक्टर कार्यालय का घेराव भाजयुमो

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!