BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

विकसित भारत के संकल्प के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक भावना बोहरा ने किया संबोधित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाई स्कूल मैदान, कुंडा में आयोजित पंडरिया विधानसभा स्तरीय सक्रिय सदस्य सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शिरकत करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं और भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
विधायक बोहरा ने कहा कि आज भारत आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी रूप से आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता के बजाय राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक विचारधारा का वाहक और कार्य-संस्कृति का पोषक है, जो सरकार और जनता को जोड़ने का कार्य करता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के विज़न पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यह यात्रा आर्थिक सशक्तिकरण और समग्र विकास का नया युग है। उन्होंने छह प्रमुख लक्ष्यों का उल्लेख करते हुए बताया कि भाजपा सरकार गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं, कौशल विकास और रोजगार, महिलाओं की भागीदारी, और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठा रही है।
सम्मेलन में कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। नक्सलवाद के खिलाफ जारी अभियानों में भी सराहनीय सफलता मिल रही है।
इस अवसर पर सांसद संतोष पाण्डेय ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना, किसानों की आय वृद्धि और कांग्रेस सरकार में ठप पड़े विकास कार्यों को गति देने पर बल दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला एवं विधानसभा के कई वरिष्ठ भाजपा नेता, पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ प्रभारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सम्मेलन ने भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और संकल्प का संचार किया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जर्जर सड़कों पर आवाज़ उठाना पड़ा भारी: कांग्रेस विधायक समेत 12 जनप्रतिनिधियों पर FIR, स्कूली बच्चों के इस्तेमाल का भी आरोप

Bhuvan Patel

शक्कर कारखाने के निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन तेज

Bhuvan Patel

आरटीई के तहत डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूलों में नर्सरी प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 मार्च से ऑनलाइन आवेदन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!