BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव में की सहभागिता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का दिया संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा  सहसपुर लोहारा जनपद अंतर्गत ग्राम छोटूपारा, विचारपुर, कल्याणपुर एवं पेंड्रीतराई में आयोजित श्री हनुमान जन्मोत्सव और मातर-मंडई महोत्सव में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उनके आगमन से कार्यक्रमों में जनमानस में उत्साह की लहर दौड़ गई।
श्री साहू ने सभी कार्यक्रम स्थलों पर भगवान श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “हनुमान जी सेवा, समर्पण और शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और सौहार्द को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।”
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को शासन की प्राथमिकता योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें ग्रामीण विकास, स्वच्छता, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे।
इस दौरान क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, सरपंच, जनपद सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि श्री साहू ने स्थानीय बालिका कु. निधि साहू के आग्रह पर उनके जन्मदिन पर केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। यह आत्मीय क्षण सभी उपस्थित लोगों के लिए खास बन गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मुख्यमंत्री ने मोबाइल मेडिकल यूनिट व प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bhuvan Patel

कड़ी निगरानी में ‘प्रयास’ प्रवेश परीक्षा 2026 संपन्न — औचक निरीक्षण से व्यवस्था रही चाक-चौबंद

Bhuvan Patel

कबीरधाम के रानीदाहरा वाटर फाल में इंजिनियर की मौत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!