BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हनुमान प्रकटोत्सव पर भक्ति में डूबा डीपीएस कवर्धा, बच्चों ने किया प्याऊ घर का शुभारंभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कीर्तन, चालीसा पाठ और सेवा भाव से सराबोर रहा आयोजन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, कवर्धा में आज हनुमान प्रकटोत्सव का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजन-अर्चन से हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने श्री हनुमान जी की आराधना की।
इसके बाद सामूहिक भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने मिलकर मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजन कार्यक्रम का संचालन कथा वाचक श्री छन्नू निर्मलकर द्वारा किया गया, जिनकी भावपूर्ण वाणी ने सभी को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
इस पावन अवसर पर समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के बच्चों ने स्कूल परिसर के बाहर “प्याऊ घर” का शुभारंभ भी किया। यह प्याऊ अब राहगीरों के लिए नि:शुल्क शीतल जल सेवा उपलब्ध कराएगा, जो एक सराहनीय सामाजिक पहल है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक श्री आशीष अग्रवाल एवं श्री अभिषेक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भगवान हनुमान के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और जीवन में साहस, सेवा और समर्पण की भावना को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

पूरे आयोजन में स्कूल के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ तथा अन्य स्टाफ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सेवा से भरपूर यह आयोजन सभी के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जेएनवी उड़ियाकला में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस का भव्य आयोजन — सांसद संतोष पांडेय ने छात्रों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की दी प्रेरणा

Bhuvan Patel

पंडरिया और बोड़ला के 655 मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान शुरू

Bhuvan Patel

कवर्धा में योग बना स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक सोच का माध्यम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!