BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासमाचारसिटी न्यूज़

डॉ. अंबेडकर की जयंती पर सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया, 48 ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों की स्थापना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों को प्रेरणास्रोत बताया।
कबीरधाम जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान संविधान की प्रस्तावना का पठन और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उल्लेखनीय कार्य करने वाली 40 पंचायतों के एम्बेसडर को सम्मानित किया गया।
ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने हेतु जिले की 48 ग्राम पंचायतों में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों और कॉमन सर्विस सेंटरों के बीच एमओयू किया गया। इन केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को बैंकिंग, बीमा, आधार, बिजली बिल, पेंशन सहित 100 से अधिक सेवाएं गांव में ही उपलब्ध होंगी।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जल संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंचायत में 1500 पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही, “मोर दुआर, साय सरकार” अभियान के तहत आवासहीन परिवारों की पहचान कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नगरीय निकाय चुनाव में किया मतदान

Bhuvan Patel

वेटलैण्ड संरक्षण की नई पहल – ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनने के लिए आमंत्रण, 28 जुलाई अंतिम तिथि

Bhuvan Patel

ग्राम कोहड़िया में टमाटर चोरी के प्रयास में पिता-पुत्र की बिजली करंट से मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!