BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सिरपुर बचाओ आंदोलन को नई धार: 20 अप्रैल को खैरझिटी में किसान मोर्चा की अहम बैठक, प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे होंगे मुख्य अतिथि

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विश्व धरोहर सिरपुर को बचाने एवं करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रहे तीन साल पुराने सत्याग्रह आंदोलन को नई दिशा देने के उद्देश्य से 20 अप्रैल को दोपहर 3 बजे श्रीराम जानकी मंदिर, खैरझिटी में छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
इस बैठक में राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रसिद्ध रामायणी कलाकार नंदकुमार साहू अध्यक्षता करेंगे। प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता वेगेन्द्र सोनवेर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
बैठक में अवैध प्लांट से उत्पन्न हो रहे औद्योगिक प्रदूषण, माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना और स्थानीय किसानों की समस्याओं पर गंभीर चर्चा कर आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
बैठक में खैरझिटी, कौवाझर, पिरदा, भोरिंग, मालीडीह, तेंदुवाही, बिरकोनी, पीढ़ी, नयापारा, अचानकपुर समेत 40 से अधिक गांवों के किसान प्रतिनिधि शामिल होंगे। छन्नूलाल साहू, बृजबिहारी साहू, दशरथ सिन्हा, हेमसागर पटेल, अवध साहू, धर्मेंद्र यादव, नाथूराम सिन्हा, राधेश्याम साहू, बेनीराम पटेल, रमेश साहू, श्रीमती राधा बाई सिन्हा, श्याम बाई ध्रुव समेत सैकड़ों किसानों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी तय मानी जा रही है।
यह बैठक न केवल आंदोलन की अगली कड़ी को तय करेगी, बल्कि क्षेत्रीय जनभावनाओं को एकजुट कर सरकार और प्रशासन तक किसानों की आवाज पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राज्यपाल श्री रमेन डेका 28 नवंबर को कवर्धा आएंगे

Bhuvan Patel

भोरमदेव विद्यापीठ: कबीरधाम के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की नई राह

Bhuvan Patel

कवर्धा बैंक निरीक्षण: किसानों के लिए स्वच्छ जल और अतिरिक्त काउंटर के निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!