BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराई

गृह मंत्री का सराहनीय पहल अब जेल में बंद कैदियों को मिलेगा गंगा जल स्नान का अवसर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रदेश के जेलों में बंद कैदियों की भी इच्छाशक्ति होती है और वे भी गंगा स्नान का पुण्य लाभ लेना चाहते हैं। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में 25 फरवरी को गंगा जल से सामूहिक स्नान करवाया जाएगा। इस पहल के तहत सभी कैदियों को गंगा जल से स्नान कर आध्यात्मिक शुद्धि का अवसर मिलेगा।

     उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संस्कार हमारी संस्कृति से जुड़े हैं और यह हमारी परंपराओं का एक अभिन्न हिस्सा है। समाज में सुधार और पुनर्वास की भावना के तहत यह निर्णय लिया गया है, जिससे कैदियों में आत्मशुद्धि और नैतिकता के भाव उत्पन्न हों। उन्होंने यह भी कहा कि यह महाकुंभ 144 साल बाद हो रहा है और हर व्यक्ति को इसका लाभ उठाने का अधिकार है। इसी सोच के तहत जेलों में बंद कैदियों को भी इस आध्यात्मिक अवसर से जोड़ा जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जेल अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

      प्रदेश सरकार कैदियों के सुधार और उनके पुनर्वास के प्रति प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जिससे वे समाज की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

छत्तीसगढ़ एग्रीकान समिति ने भूमि के सभी के लिए कबीरधाम जिले में कार्यक्रम का शुभारम्भ किया

Bhuvan Patel

घोटाला : हरियर छत्तीसगढ़ कोष से रोपित पौधा सुखा , जांच की आवश्यकता 

Bhuvan Patel

भुवनेश्वरी राठौर बनीं निरीक्षक — एसपी ने स्टार लगाकर दी नई जिम्मेदारी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!