BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

वीरेंद्र नगर स्कूल मैदान में मवेशी का शव दो दिन से सड़ा — बच्चों की पढ़ाई बाधित, संक्रमण फैलने का खतरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, 
सहसपुर लोहारा विकासखंड के अंतर्गत स्थित वीरेंद्र नगर शासकीय स्कूल परिसर में दो दिनों से मवेशी का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा हुआ है, जिससे स्कूल परिसर में दुर्गंध फैल रही है। विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है, वहीं स्थानीय लोगों में हैजा जैसे संक्रमण रोग फैलने की भी आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने बताया कि इस गंभीर स्थिति की जानकारी होने के बावजूद न तो स्कूल प्रशासन ने कोई पहल की, न ही गांव के जनप्रतिनिधियों ने संज्ञान लिया और न ही शाला विकास समिति के  द्वारा कोई कार्यवाही की गई।
गौरतलब है कि कुछ ही दिन पहले समाज कल्याण विभाग (सपा) द्वारा गांव-गांव में मोचियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें यह स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि कोई भी मवेशी को खुले में या सार्वजनिक स्थानों में न फेंके। मवेशी मालिक को इसकी जिम्मेदारी लेकर उचित प्रबंधन करना अनिवार्य बताया गया था। साथ ही जिन मवेशियों की मृत्यु ग्यारस (धार्मिक मान्यता) के कारण होती है, उनकी जिम्मेदारी पंचायत स्तर पर तय की गई थी।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल स्कूल परिसर को स्वच्छ किया जाए, मृत मवेशी के निस्तारण की व्यवस्था की जाए और दोषियों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर रक्तदान शिविर और सड़क सुरक्षा संदेश का आयोजन

Bhuvan Patel

कवर्धा में गौ राजनीति गरमाई: कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, नगर पालिका अध्यक्ष ने पूजा कर गौ माता का कराया स्वागत

Bhuvan Patel

3000 नशीली टैबलेट के सौदागर पर शिकंजा, बाल अपराधियों और नशे के गंदे धंधे पर लगातार करारा प्रहार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!