BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

कुंडा थाना पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब तस्करी में 5 आरोपी गिरफ्तार, 199 पौवा मदिरा और 3 मोटरसाइकिल जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में अवैध शराब, सट्टा और जुआ के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुंडा थाना पुलिस ने 25 अप्रैल 2025 को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पंडरिया अनुभागीय अधिकारी (पुलिस) और कुंडा थाना प्रभारी के नेतृत्व में तीन स्थानों पर दबिश दी गई।
प्रथम कार्रवाई ग्राम सेन्हाभाठा (पानी टंकी के पास) में की गई, जहां महेन्द्र दिवाकर और डोमेश चेस्कपर के संयुक्त कब्जे से 72 पौवा देशी प्लेन मदिरा (कुल 12.960 लीटर) और एक होंडा सीडी 110 मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्ती का कुल मूल्य ₹50,760 आंका गया।
दूसरी कार्रवाई ग्राम पेंड्रीकला (हाफ नदी पुल के पास) में की गई, जिसमें चैतराम बंजारे और गौरव बंजारे के कब्जे से 77 पौवा मदिरा (13.860 लीटर) और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई। कुल मूल्य ₹46,160 रहा।
तीसरी कार्रवाई सतनामी पारा कुंडा (माकरी रोड, तालाब के पास) में हुई, जहां भोला साहू के कब्जे से 50 पौवा मदिरा (9.00 लीटर) और एक बजाज सीटी 100 मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्ती का कुल मूल्य ₹54,000 रहा।
तीनों मामलों में कुल 199 पौवा देशी प्लेन मदिरा (लगभग 35.82 लीटर) और तीन मोटरसाइकिल जब्त की गईं। पांचों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया।
यह कार्रवाई स्पष्ट संकेत है कि कबीरधाम जिले में अवैध शराब तस्करी जैसी गतिविधियों के प्रति सख्ती बरती जा रही है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेग

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बारिश के चलते सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में बढ़ रहे हैं मरीजों की संख्या

Bhuvan Patel

बरसात में भी डटे रहे किसान, लोहारा में सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

Bhuvan Patel

कार्यकर्ता परेशान , मासिक बैठक सेक्टर के बजाए परियोजना मुख्यालय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!