BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिला मुख्यालय के ढाबों में अवैध रूप से पिलाई जा रही थी शराब – पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पाँच संचालक पर प्रकरण दर्ज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिला मुख्यालय कवर्धा में ढाबों के अंदर बैठाकर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिलाने का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना कवर्धा पुलिस ने रविवार रात विशेष अभियान चलाकर लगातार दबिश दी। इस कार्रवाई में एक ही दिन में पाँच ढाबा संचालकों को शराब परोसते हुए पकड़ लिया गया।
पुलिस की कार्यवाही में इण्डियन ढाबा, राजा ढाबा, पंजाबी ढाबा, मामा-भांचा ढाबा और पप्पु ठाकुर ढाबा में शराब पिलाई जाती पाई गई। पाँचों मामलों में आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मदिरा, शराब गंधयुक्त बोतलें एवं डिस्पोजल गिलास ज़ब्त किए गए।
हालांकि प्रकरण जमानतीय होने के कारण आरोपियों को मुचलका पर रिहा कर दिया गया, लेकिन इस कार्रवाई से अवैध मदिरा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना कवर्धा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मदिरा की बिक्री एवं सेवन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्यवाही कठोरता से की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राज्योत्सव रजत जयंती के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अद्भुत संगम — अनुराग शर्मा की मधुर आवाज़ में झूमा कवर्धा, लोकगीत-नृत्य से सजी अविस्मरणीय संध्या

Bhuvan Patel

33% आरक्षण से बदलेगा सत्ता का स्वरूप: पूर्णिमा मनीराम साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को बताया ऐतिहासिक फैसला

Bhuvan Patel

“डीए और एरियर्स को लेकर छत्तीसगढ़ में बड़ा अभियान — 1 नवंबर से कर्मचारियों का ‘एक मंच एक मांग’ हस्ताक्षर आंदोलन”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!