BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

राशन वितरण में सहानुभूति और पारदर्शिता हो प्राथमिकता: नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
खाद्य अधिकारियों और सोसायटी संचालकों की संयुक्त बैठक में सख्त निर्देश, हितग्राहियों को समय पर राशन देने पर जोर
कवर्धा। नगर पालिका कार्यालय में आयोजित खाद्य विभाग के अधिकारियों और उचित मूल्य दुकान संचालकों की संयुक्त बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने राशन वितरण प्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी और हितग्राहियों के अनुकूल बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन लेने आने वाले नागरिकों से व्यवहार में सहानुभूति और विनम्रता होनी चाहिए।
नपाध्यक्ष ने कहा कि हितग्राहियों को राशन के लिए भटकना न पड़े, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। राशन वितरण तय समय-सीमा में पूरा हो, इसकी सतत निगरानी की जाए। साथ ही दुकान संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दुकान संचालन में लापरवाही पर होगी कार्यवाही
बैठक में नपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रत्येक दुकान के सामने पार्षद, सेल्समैन, समूह और संबंधित खाद्य अधिकारी का नाम व मोबाइल नंबर अंकित होना चाहिए ताकि आवश्यक होने पर सीधे संपर्क किया जा सके।
खाद्य अधिकारी वर्मा के सख्त निर्देश
खाद्य अधिकारी अनिल वर्मा ने संचालकों को निर्देश दिया कि वे दुकान तय समय पर खोलें और नागरिकों से बेहतर संवाद बनाए रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्देशों की अवहेलना करने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में खाद्य विभाग के सभापति देवकुमार साहू, दुर्गेश अवस्थी, पार्षद तिलक झारिया, डोनेश राजपूत, दीपक सिन्हा, भीखम कोसले, सोनू उपाध्याय, मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोहित साहू, सहायक खाद्य अधिकारी अनिल वर्मा एवं खाद्य निरीक्षक खेमराम चंद्राकर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दौलतराम शर्मा महाविद्यालय कसडोल में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम — युवाओं ने ली नशा छोड़ने की शपथ, ‘नई दिशा अभियान’ से मिली प्रेरणा

Bhuvan Patel

सूने मैदानों से सजीव होती हरियाली तक: बरनवापारा में काले हिरणों की ऐतिहासिक वापसी, बना देशभर में संरक्षण का आदर्श मॉडल

Bhuvan Patel

कबीरपंथी परंपराओं को मिलेगा संबल: विजय शर्मा की अनुशंसा पर 17 कबीर कुटियों के लिए 4.25 लाख की राशि स्वीकृत

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!