BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

15 मई तक मिलेगा मौका: आवास प्लस सर्वे की समयसीमा बढ़ी, छूटे हुए पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत संचालित आवास प्लस 2024 सर्वेक्षण की समयसीमा अब 15 मई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह सर्वे 30 अप्रैल को समाप्त होना था, लेकिन हितग्राहियों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस सर्वेक्षण को 15 दिन और बढ़ाने का निर्णय लिया है।
मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिए हैं कि इस अवधि के भीतर सभी पात्र ग्रामीण परिवारों की पहचान सुनिश्चित की जाए। यह सर्वे आवास प्लस 2024 मोबाइल एप के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें स्वयं सर्वेक्षण करने वालों की जानकारी भी स्थानीय सर्वेक्षकों द्वारा सत्यापित की जानी अनिवार्य है।
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा, “राज्य के कई जिलों से सूचना मिली थी कि अनेक पात्र परिवारों का डाटा अपलोड नहीं हो पाया था या पुष्टि लंबित थी। हमारी अपील पर भारत सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए समय सीमा बढ़ाई है। अब कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहेगा।”
उन्होंने अधिकारियों को गांव-गांव जाकर सर्वेक्षण पूरा करने और फील्ड स्तर पर सतत निगरानी के निर्देश दिए हैं। उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर ग्रामीण को पक्का मकान दिलाने का सपना साकार हो रहा है।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भाजपा ने जिला पंचायत कबीरधाम के लिए सदस्यों की अधिकृत सूची जारी 

Bhuvan Patel

हरेली तिहार की हरियाली संग वृक्षारोपण महाअभियान का संकल्प –

Bhuvan Patel

महिला समूह की महिलाओ से रानी आकांक्षा ने की मुलाकात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!