BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की सख्ती: नशे में ड्यूटी कर रहे आरक्षक को तत्काल निलंबित, एसपी ने दिखाई ‘जीरो टॉलरेंस’”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम पुलिस ने कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए एक आरक्षक को निलंबित कर स्पष्ट संदेश दिया है कि अब पुलिस विभाग में लापरवाही और गैर-जिम्मेदार व्यवहार के लिए कोई स्थान नहीं है।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दिनांक 30 अप्रैल को शहर भ्रमण के दौरान एक सजग नागरिक द्वारा सूचना दी गई कि एक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। जांच में पुष्टि हुई कि पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 126 अभिषेक लकड़ा ड्यूटी के समय नशे में था।
इस गंभीर अनुशासनहीनता पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक अभिषेक लकड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही विभागीय जांच की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
एसपी श्री सिंह ने दो टूक कहा, “ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में होना पूरी तरह अस्वीकार्य है। यह न सिर्फ विभाग की छवि धूमिल करता है, बल्कि आम जनता के भरोसे को भी चोट पहुंचाता है।”
उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी देते हुए स्पष्ट किया कि कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता या किसी भी प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कबीरधाम पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि यदि वे किसी पुलिसकर्मी को नशे में ड्यूटी करते देखें या कोई अनुशासनहीनता हो, तो तत्काल सूचना निकटतम थाना या वरिष्ठ अधिकारियों को दें। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्रत्येक सूचना पर गंभीरतापूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
यह कदम न केवल अनुशासन के प्रति पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि अब वर्दी की गरिमा से समझौता करने वालों के लिए कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पाण्डातराई में सोशल मीडिया विवाद: गुप्ता समाज ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की

Bhuvan Patel

महाजनसंपर्क अभियान से लोगों को भाजपा से जोड़ेंगे -भूपेंद्र सवन्नी संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने महाजनसंपर्क को लेकर ली मैराथन बैठक महाजनसम्पर्क अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में अभूतपूर्व उत्साह -भूपेंद्र सवन्नी

Bhuvan Patel

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर कबीरधाम पहुंचे बाल आयोग की अध्यक्ष, पर असल हालात फिर भी जस के तस

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!