BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यालय से सटे गांव में भी अधूरा “महतारी सदन”, योजनाओं का हाल बेहाल, दूरस्थ अंचलों की हालत का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार
छत्तीसगढ़ शासन की महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जा रही “महतारी सदन” योजना की जमीनी हकीकत सरकार की मंशा को मुंह चिढ़ा रही है। जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत सोनाडीह में “महतारी सदन निर्माण” कार्य एक साल में भी पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि जब मुख्यालय के पास यह स्थिति है, तो दूरस्थ, आदिवासी और वनांचल क्षेत्रों में योजनाओं की क्या हालत होगी ।

वर्ष 2023-24 में जिला खनिज न्यास योजना के तहत इस कार्य के लिए 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। कार्य का प्रारंभ दिनांक 12 मार्च 2024 तय हुआ, निर्माण की जिम्मेदारी तत्कालीन सरपंच प्रिया बिसौहा सारधी को दी गई, जबकि तकनीकी निरीक्षण उपअभियंता डी. पी. साहु के अधीन था।
लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा है। भवन की दीवारें अधबनी हैं, छत नहीं डली और न ही आंतरिक कार्यों की कोई शुरुआत हुई है। महिला समूहों, स्व-सहायता समूहों और ग्रामवासियों को इस सदन से मिलने वाले लाभ आज भी केवल कागजों तक सीमित हैं।
उपअभियंता डी. पी. साहु ने जानकारी दी कि अब पंचायत में नया सरपंच आ गया है, और बचे हुए बजट से कार्य को पूरा करने की योजना है। लेकिन यह केवल औपचारिक बयान जैसा प्रतीत होता है, क्योंकि एक साल में जो कार्य नहीं हुआ, उसकी गंभीरता और प्राथमिकता स्पष्ट रूप से नज़र नहीं आती।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि सोनाडीह जैसा गांव जो जिला मुख्यालय से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, वहां की ये दुर्दशा है। ऐसे में वनांचल, सुदूर आदिवासी क्षेत्रों, और संचार सुविधा से वंचित ग्रामों में इन योजनाओं की क्या स्थिति होगी, इसकी केवल कल्पना ही की जा सकती है।
ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि “सरकार तो सदन बना रही है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर अफसर और जनप्रतिनिधि उसे अधूरा छोड़ कर चले जाते हैं। यह केवल बजट के आंकड़ों का खेल बन कर रह गया है।”
अब सवाल यह है कि क्या सरकार इन योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक मॉनिटरिंग करेगी या फिर ऐसी योजनाएं केवल उद्घाटन और शिलान्यास तक ही सिमट जाएंगी ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर में मिले 354 आवेदन, मौके पर आधे आवेदनों का नहीं हो पाया निराकरण

Bhuvan Patel

जनपद क्षेत्र में विकास की बही गंगा अब जिला पंचायत सदस्य की ओर 

Bhuvan Patel

“रायपुर सूटकेस मर्डर: जमीन सौदे के विवाद में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, दिल्ली से वकील दंपति गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!