BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचार

सरदार पब्लिक स्कूल कुंडा का शानदार प्रदर्शन: 10वीं में 99% और 12वीं में 90% परिणाम, छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, कुंडा।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में सरदार पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, कुंडा ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा घोषित परिणाम में कक्षा 10वीं का परिणाम 99% और कक्षा 12वीं का 90% रहा, जो विद्यालय की गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत का प्रमाण है।
कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी अंशिका (पिता – श्री भगत राम यादव) ने 460 अंक प्राप्त कर 92% अंकों के साथ जिले में नवम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 10वीं के छात्र गौतम (पिता – श्री कमलेश चंद्रवंशी) ने 579 अंक अर्जित कर 96.5% अंकों के साथ जिले में सातवां स्थान हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की यह सफलता विद्यालय, माता-पिता, और शिक्षकों के लिए गौरव की बात है।
विद्यालय के चेयरमेन श्री सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, प्राचार्या सिमरन कौर मक्कड़, समस्त शिक्षकगण, अभिभावकों और मित्रों ने इन होनहार विद्यार्थियों को उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर ढेरों बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ दी हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि वे विद्यार्थियों को इसी प्रकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते रहेंगे और आने वाले वर्षों में भी इसी तरह की उपलब्धियाँ हासिल करेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना कवर्धा में पेराई सत्र 2024-25 में गन्ना पेराई बंद होने की तृतीय एवं अंतिम सूचना

Bhuvan Patel

जिला पंचायत कबीरधाम का कमान ईश्वरीय साहू और कैलाश चंद्रवंशी पर

Bhuvan Patel

अवैध रूप से फटाका संग्रहण करने वाले आरोपी आदित्य डनसेना को किया गया गिरफ्तार। कुल 14400/- रूपए का अवैध फटाका जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!