BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियासमाचार

अर्जुन तिवारी का जनसंपर्क दौरा: वैवाहिक आयोजनों में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
रायपुर/पंडरिया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री और पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी 10 मई, शनिवार को पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे सामाजिक आयोजनों में भाग लेकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद करेंगे।
तिवारी अपने दौरे की शुरुआत ग्राम रोहरा से करेंगे, जहां अधिवक्ता महेश पटेल के घर आयोजित विवाह समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे अंधियारखोर पहुंचकर धर्मराज साहू के परिवार से सौजन्य भेंट करेंगे।
रापा गांव में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष नंदलाल चंद्राकर के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और गांव के प्रतिष्ठित नागरिकों से मुलाकात कर संगठनात्मक चर्चा करेंगे।
देर रात वे महली गांव पहुंचेंगे, जहां अधिवक्ता अवनीश कश्यप के विवाहोपरांत आयोजित समारोह में भाग लेंगे। तिवारी रात्रि विश्राम अपने गृहग्राम किशुनगढ़ में करेंगे।
अर्जुन तिवारी का यह दौरा ना केवल सामाजिक सहभागिता का प्रतीक होगा, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जनता से सीधे संवाद के जरिए संगठन को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

एनएच-30 पर फिर मौत से आमना-सामना : आयचर की टक्कर से दो बाइक सवार घायल, डायल-112 चालक ने खुद पिता को पहुंचाया अस्पताल

Bhuvan Patel

30 मार्च को मनाया जाएगा हिंदू नव वर्ष भव्य शोभा यात्रा का होगा आयोजन

Bhuvan Patel

रामपुर–सिवनी खुर्द मार्ग पर बोलेरो और बाइक की भिड़ंत, तीन गंभीर घायल – बोलेरो चालक फरार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!