BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरमुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

श्मशान के पास खेत से मिली खोपड़ी और हड्डियां! लापता बालिका से जुड़ाव की आशंका

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
मुंगेली , जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी गांव में 6 मई 2025 को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव के श्मशान घाट के पास स्थित एक खेत में ग्रामीणों को मानव शरीर के अवशेष दिखाई दिए। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद लोरमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान खेत से एक मानव खोपड़ी, पसलियों की हड्डियां और कुछ बाल बरामद किए गए। ये दृश्य इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग सहम गए।
गांववालों का दावा है कि ये अवशेष कुछ समय पहले कोसाबाड़ी से रहस्यमय ढंग से लापता हुई एक नाबालिग बालिका के हो सकते हैं। इस आशंका ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मानव अवशेषों को पूरी सावधानी के साथ सील कर साक्ष्य के तौर पर सिम्स अस्पताल, बिलासपुर भेज दिया है।

प्रारंभिक मेडिकल जांच के बाद यदि आवश्यकता पड़ी, तो DNA जांच कराई जाएगी ताकि यह साफ हो सके कि ये अवशेष उसी लापता बालिका के हैं या नहीं।
इस सनसनीखेज मामले ने एक बार फिर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन गांव में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है।
क्या कोसाबाड़ी की लापता बच्ची के साथ हुआ कोई अनहोनी?
कब खुलेगा इस हड्डियों के रहस्य का पर्दा?
इन सवालों के जवाब अब DNA जांच और पुलिस जांच पर टिकी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विकास कार्यों में सुस्ती और अव्यवस्था पर नाराज़ दिखीं विधायक भावना बोहरा, अफसरों को लगाई फटकार

Bhuvan Patel

डडसेना कलार समाज द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित , उप मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि हुए शामिल

Bhuvan Patel

कार्यकर्ता परेशान , मासिक बैठक सेक्टर के बजाए परियोजना मुख्यालय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!