BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ऑनलाइन ठगी में देवर निकला आरोपी, महिला से ली 7.5 लाख 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 धोखाधड़ी के एक चौंकाने वाले मामले में पद्मनाभपुर पुलिस ने महिला से 7 लाख 50 हजार रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि पीड़िता का अपना देवर निकला।
कोहका निवासी पीड़िता खिलेश्वरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के बाद आरोपी ने किस्तों में कुल 7.5 लाख रुपए अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिए। पैसे मिलने के बाद आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। जांच में पता चला कि आरोपी बालोद जिले के ग्राम परसदा का निवासी योभिजीत साहू है। पुलिस ने उसे राजनांदगांव जिले के सुरगी से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी ऑनलाइन स्कीम या गेम के नाम पर निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दे

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हत्याकांड: पुराने रंजिश में दोस्त की चाकू मारकर हत्या, शव में पत्थर बांधकर फेंका, 48 घंटे में 4 आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कबीरधाम के पंडरिया वन विभाग द्वारा बनाया गया सड़क पहली बरसात में धराशाई

Bhuvan Patel

आरोपी एवं अपचारी बालको से 1500 रूप्ये नगद, 01 नग मोबाइल, घटना में प्रयुक्त स्कुटी व चाकु सहित रकम 95000 रूप्ये जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!