BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खेत में अकेली महिला पर हमला – बोड़ला पुलिस ने 9 दिन में दबोचा खूनी हमलावर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिले के बोड़ला क्षेत्र के ग्राम बरपानी में एक महिला पर खेत में रखवाली के दौरान कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को तरेगांव जंगल थाना पुलिस ने महज 9 दिनों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
घटना 3 अप्रैल की सुबह लगभग 4 बजे की है, जब ग्राम बरपानी निवासी श्रीमति सोनिया बाई बैगा (उम्र 45 वर्ष) खेत में पेड़ों की रखवाली कर रही थीं। उसी दौरान गांव का ही झामलाल बैगा पुराने विवाद को लेकर वहां पहुँचा और अश्लील गाली-गलौज करते हुए महिला पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरोपी ने सिर और दोनों हाथों पर वार किए, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
खून से लथपथ हालत में सोनिया बाई अपनी बेटी के साथ किसी तरह शासकीय अस्पताल बोड़ला पहुँचीं, जहाँ से पुलिस को सूचना दी गई। पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकीय परीक्षण में दाहिने हाथ में फ्रैक्चर और अन्य गंभीर चोटें पाई गईं।
थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 00/2025 धारा 296, 115(2), 351(3) एवं बढ़ोत्तरी स्वरूप धारा 118(2) भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। आरोपी झामलाल बैगा को 12 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 27 मई 2025 तक के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह एवं उनकी टीम की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की विवेचना जारी है और दोषी को सख्त सजा दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राइस मिलों में कस्टम मिलिंग के धान खत्म लेकिन चावल जमा नही जिम्मेदार नही दे रहे ध्यान

Bhuvan Patel

शक्कर कारखाने के निजीकरण के विरोध में श्रमिकों का प्रदर्शन तेज

Bhuvan Patel

पंडरिया में लगातार हो रहे विवाद से निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की आशंका, पुलिन ने निकले फ्लैग मार्च

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!