कबीरधाम पुलिस ने एक अभिनव और तकनीक-समर्थित पहल करते हुए किरायेदारों के सत्यापन को अब एक क्लिक की दूरी पर ला दिया है। जिले में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की पहचान को मजबूत करने के उद्देश्य से अब मकान मालिक और किरायेदार अपने मोबाइल से ही सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे—वो भी बिना थाने गए।
QR कोड स्कैन कर घर बैठे करें सत्यापन पुलिस की इस नई सुविधा के तहत एक विशेष QR कोड जारी किया गया है। नागरिकों को बस इसे अपने मोबाइल से स्कैन करना है और ऑनलाइन फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरनी है। यह पूरा डाटा सीधे पुलिस के सुरक्षित सिस्टम में दर्ज हो जाएगा।
20 मई है अंतिम तारीख, उल्लंघन पर कार्रवाई तय पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने स्पष्ट किया है कि जिले के सभी मकान मालिकों और किरायेदारों को 20 मई 2025 तक सत्यापन कराना अनिवार्य है। सत्यापन न कराने की स्थिति में संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
तकनीक और सुरक्षा का संगम यह डिजिटल प्रक्रिया पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज श्री अभिषेक शांडिल्य (IPS) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, श्री पंकज पटेल तथा SDOP कवर्धा श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर की निगरानी में लागू की गई है।
QR कोड सत्यापन के मुख्य लाभ:
मोबाइल से घर बैठे प्रक्रिया पूरी
थाने जाने की जरूरत खत्म
दस्तावेज अपलोड की सुविधा
जानकारी सुरक्षित और गोपनीय
तुरंत पुलिस रिकॉर्ड में एंट्री
सत्यापन क्यों जरूरी है? कई बार अपराधी बिना पहचान के किराए पर रहकर अपराध कर फरार हो जाते हैं। सत्यापन प्रक्रिया से ऐसे संदिग्धों की समय रहते पहचान संभव होती है। मकान मालिक भी कानूनी पचड़ों से बचते हैं और लॉज, हॉस्टल जैसे स्थानों पर निगरानी मजबूत होती है।
कैसे करें सत्यापन?
1. QR कोड स्कैन करें
2. मकान मालिक, किरायेदार व उसके परिवार की जानकारी भरें
3. पहचान पत्र व फोटो अपलोड कर Submit करें
कबीरधाम पुलिस की अपील जनता से अपील की गई है कि वे किसी को भी किराए पर रखने से पूर्व उसका सत्यापन अवश्य कराएं। यह कदम न केवल व्यक्तिगत बल्कि सामूहिक सुरक्षा की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।