BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

त्वरित कार्रवाई: घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नगद 8000 रुपये बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
जिले में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र बघेल, एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर के मार्गदर्शन में थाना भोरमदेव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
भोरमदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक घर में घुसकर चोरी करने वाले आरोपी शत्रुहन साहू (निवासी – चिमरा) को पुलिस ने तत्परता से गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को हिरासत में लिया, जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई नगद 8000 रुपये की राशि भी बरामद कर ली है।
इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305(1) और 331(3) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर आगे की जांच जारी है।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद साहू, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र ठाकुर, राजेश देशलहरे, आरक्षक जीत राम चंद्रवंशी एवं आकाश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।
जन सहयोग से ही संभव है अपराध पर नियंत्रण
कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। जनता की सतर्कता और सहयोग से ही समाज में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सड़क पर बैठी गाय से टकराई बाइक, युवक गंभीर रूप से घायल — अस्पताल में भर्ती कर शुरू हुआ उपचार

Bhuvan Patel

वन विभाग लकड़ी तस्करो पर नही भेड़ बकरी चरवाहों पर की बड़ी कार्यवाही

Bhuvan Patel

भोरमदेव शुगर फैक्ट्री ने गन्ना किसानों को दिया 17.51 करोड़ का भुगतान, समय पर भुगतान में बना प्रदेश का मॉडल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!