BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

दो तेंदुए की खाल के साथ आरोपी पकड़ाया, कार्रवाई को लेकर वन विभागों में असमंजस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा जिले के तरेगांव क्षेत्र अंतर्गत गुडली में वन्यजीव तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है।सूत्रों से मिला जानकारी अनुसार  आरोपीयो को दो तेंदुए की खाल के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई सामान्य वन मंडल की टीम द्वारा गस्त के दौरान की गई, जबकि यह क्षेत्र वन विकास निगम के अधिकार क्षेत्र में आता है।

मामले के सामने आने के बाद अब कार्रवाई को लेकर दोनों विभागों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। सामान्य वन मंडल और वन विकास निगम – दोनों ही विभाग इस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही से पीछे हटते नजर आ रहे हैं।

इस गंभीर प्रकरण में वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत सख्त कार्रवाई अपेक्षित है, लेकिन विभागीय खींचतान के कारण मामला उलझता जा रहा है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर आरोपी पर कार्रवाई कौन करेगा।

 वन्यजीव तस्करी जैसे संवेदनशील मामले में जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिव्यांग सशक्तिकरण की मिसाल: श्यामसुंदर को ट्राइसाइकिल देकर प्रशासन ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता का कदम

Bhuvan Patel

कमीशन के लालच में करोड़ों की साइबर ठगी का खेल: दो म्यूल अकाउंट संचालक गिरफ्तार, खातों से हुआ 1.34 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन

Bhuvan Patel

कबीरधाम में मत्स्य पालन विभाग सवालों के घेरे में: प्रतिबंध के बावजूद खुलेआम मछलियों की बिक्री, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!