BP NEWS CG
Breaking Newsपंडरियासमाचारसिटी न्यूज़

6 माह से गन्ना भुगतान लंबित, किसान कांग्रेस ने थाली बजाकर जताया विरोध

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया (छ.ग.) – पंडरिया शक्कर कारखाने द्वारा बीते 6 महीनों से किसानों का लगभग 40 करोड़ रुपये का गन्ना भुगतान लंबित है, जिससे आक्रोशित किसानों ने शुक्रवार को किसान कांग्रेस के नेतृत्व में कारखाने के बाहर थाली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
जिला किसान कांग्रेस प्रभारी रवि चंद्रवंशी ने आरोप लगाया कि प्रबंधन गहरी नींद में है और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कारखाने के निजीकरण के प्रयासों का विरोध भी दर्ज कराया।
प्रदर्शन में किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शुष्क दिवस के दिन शराब बेचने वाले को पुलीस ने किया गिरफ्तार भेजा जेल 

Bhuvan Patel

दो तेंदुए की खाल के साथ आरोपी पकड़ाया, कार्रवाई को लेकर वन विभागों में असमंजस

Bhuvan Patel

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 272 जोड़े परिणय-सूत्र में बंधे, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वर्चुअल आशीर्वाद, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बने बेटियों के अभिभावक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!