BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

समाधान शिविर में उमड़ी भीड़, फिर भी कुछ समस्याएं रह गईं अनसुनी”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
– बिरोड़ा में सुशासन तिहार के तहत आयोजन, कई ग्रामीणों को मिला लाभ, कुछ ने की शिकायत
कवर्धा, सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरोड़ा में शुक्रवार को आयोजित समाधान शिविर में एक ओर जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाया, वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि उनकी समस्याएं सुनी तो गईं, पर समाधान नहीं हुआ। यह शिविर राज्य सरकार की “सुशासन तिहार” पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया था, जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में बिरोड़ा सहित आसपास के गांवों – सिल्हाटी, भिंभौरी, लाखाटोला, विचारपुर, रक्से, बबई, नरोधी, धनौरा, भगवताटोला और तिलईभाट – से ग्रामीण पहुंचे। कई लोगों को मौके पर ही योजनाओं का लाभ मिला, सामग्री एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। वहीं, कुछ लोगों ने यह भी बताया कि उन्होंने पहले भी आवेदन दिए थे, पर बार-बार शिविरों में आकर भी उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा।
श्री ईश्वरी साहू ने शिविर में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों को तुरंत योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर रही है, समाधान शिविर इसी का हिस्सा हैं।”
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए श्री साहू ने बताया कि उनके प्रयासों से क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाएं स्वीकृत हुई हैं। बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने शिकायत की कि सड़कों और नालियों की दशा अभी भी जस की तस है।
शिविर में मौजूद कई ग्रामीणों ने शासन की इस पहल की प्रशंसा की, परंतु यह भी मांग की कि शिविरों में सिर्फ आवेदन इकट्ठा करने की बजाय समाधान की प्रक्रिया और तेज होनी चाहिए।
इस मौके पर श्री लाला राम साहू, राजेंद्र साहू, योगेश साहू, रवि सिंह राजपूत, हुकुम सिंह, लीला धनुक वर्मा, संतोष तिवारी, सरपंचगण, पंचायत सचिव, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कबीरधाम जिले के पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों की नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आबंटित

Bhuvan Patel

4 करोड़ की उधारी का कहर! पत्नी और दो बच्चों संग जहर निगलने की कोशिश — सुसाइड नोट में धमकियों का जिक्र, चारों की हालत नाजुक

Bhuvan Patel

कोरबा से कवर्धा जा रही तिवारी ट्रेवल्स की बस किशुनगढ़ के पास पलटी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!