BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

दिन दहाड़े 18 लाख की चोरी, स्कूटी की डिक्की से उड़ाए रुपए – CCTV में कैद हुई वारदात

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 गंजपारा इलाके में सोमवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई, जब एक व्यापारी की स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपए चोरी कर लिए गए। यह घटना लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने हुई, जब व्यापारी नमन चांडक बैंक में पैसे जमा करने जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, नमन चांडक अपनी जूपिटर स्कूटी को लक्ष्मी ट्रेडर्स के सामने खड़ा कर अंदर कुछ जरूरी काम से गए थे। इसी दौरान एक अज्ञात आरोपी ने मौका पाकर स्कूटी की डिक्की खोल ली और उसमें रखा 18 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गया। पूरा घटनाक्रम पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है।
घटना की खबर मिलते ही दुर्ग कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है और उसकी तलाश जारी है।
इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सहकारिता से हरियाली की ओर: कबीरधाम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिला पंचायत के 14 वार्डों के 60 उम्मीदवार चुनावी मैदान

Bhuvan Patel

6.85 लाख की सीसी सड़क महीनों में ही दरकी, विकास दावों पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!