BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

शर्मनाक सौदा: कबीरधाम में बच्चों को नशे की लत में धकेलने वाले दो धंधेबाज़ गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा 
जिले में बच्चों को नशे की दलदल में धकेलने की शर्मनाक साजिश का भंडाफोड़ करते हुए कबीरधाम पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पंचर किट की आड़ में स्कूली बच्चों को जानलेवा सोल्यूशन बेच रहे थे, जिससे बच्चे नशा करते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शैलेन्द्र गुप्ता (35), निवासी पाण्डातराई और सुनील जायसवाल (25), निवासी खण्डसरा के रूप में हुई है। दोनों को साइबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर जाल बिछाकर धर दबोचा।
मौके से भारी मात्रा में नशीली सोल्यूशन ट्यूब्स बरामद हुई हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे इन ट्यूब्स को ऊंचे दामों पर बच्चों को बेचते थे, जिससे उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति बिगड़ती थी।
आईजी अभिषेक शांडिल्य और एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त संदेश देते हुए कहा—
“बच्चों का भविष्य बर्बाद करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह केवल अपराध नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी पर हमला है।”
दोनों आरोपियों को BNSS की धारा 170/125, 135(3) के तहत न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी इस तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।
संदेश स्पष्ट है:
बचपन बचाना है—नशे के सौदागरों को सलाखों के पीछे पहुँचाना है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मल्टीपोस्ट ईवीएम मशीन से एक साथ अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए किया जाएगा मतदान

Bhuvan Patel

दोनो डिप्टी सीएम मिले प्रशांत साहु के मां से दिए दस लाख का चेक 

Bhuvan Patel

सर्पदंश मुआवजा घोटाला: शराब से मौत को दिखाया सर्पदंश, वकील-डॉक्टर समेत पांच पर एफआईआर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!