BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में 6 अगस्त को राष्ट्रीय पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कवर्धा में 6 अगस्त 2026, गुरुवार को एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय अभियान “पर्यावरण संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन (Eco Care and Disaster Management)” के अंतर्गत आयोजित हो रहा है, जो 26 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक रायपुर (छत्तीसगढ़) से जबलपुर (मध्यप्रदेश) तक संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से शिव ज्योति भवन, छीरपानी कॉलोनी, एम.पी. निवास के पीछे, कवर्धा में होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम का मूल संदेश “Care for Nature – Prepare for Disaster” अर्थात “प्रकृति का ख्याल रखें, आपदा के लिए तैयार रहें” रखा गया है। आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, वृक्षारोपण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा नागरिकों की भूमिका जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी जाएगी।

आयोजकों ने शहरवासियों एवं पर्यावरण प्रेमियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि समाज में पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

इस कार्यक्रम का आयोजन साइंटिस्ट, इंजीनियर्स एवं आर्किटेक्ट्स प्रभाग (RERF) तथा ब्रह्माकुमारीज, कवर्धा (छत्तीसगढ़) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों का मानना है कि जनभागीदारी से ही पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में सकारात्मक एवं स्थायी बदलाव संभव है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

ड्रोन से AI तक, गांव के बच्चों ने पकड़ी तकनीक की उड़ान भावना दीदी की साइंस पाठशाला में 200 विद्यार्थियों ने सीखे आधुनिक तकनीक के गुर

Bhuvan Patel

सुशासन की नई इबारत: जमीन पर बैठा प्रशासन, सीधा संवाद – समाधान की ओर सार्थक कदम”

Bhuvan Patel

कबीरधाम में 20 जून को जल संरक्षण का ऐतिहासिक अभियान — हर घर बनेगा सोख पिट, भू-जल पुनर्भरण की अनूठी पहल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!