BP NEWS CG
कवर्धापंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

गंगरेल बांध में कवर्धा निवासी हेमंत चंद्रवंशी लापता, डूबने की आशंका में पुलिस-एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 गंगरेल बांध क्षेत्र में रविवार को कवर्धा निवासी एक युवक के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान हेमंत चंद्रवंशी के रूप में हुई है, जो अपने साथी सन्नी देवांगन के साथ गंगरेल स्थित अंगारमोती मंदिर दर्शन व बांध घूमने आया था।
जानकारी के अनुसार, मंदिर के पीछे पचरी के पास हेमंत के कपड़े और अन्य सामान मिले हैं, लेकिन वह स्वयं वहां मौजूद नहीं था। उसके साथी सन्नी ने पुलिस को बताया कि हेमंत ने उसे गाड़ी से ब्रश और कुछ अन्य सामान लाने के लिए कहा था। जब वह लौटकर आया, तो हेमंत वहां नहीं मिला।
घटना की सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया और पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पानी में डूबने की आशंका जताई जा रही है, जिस पर ध्यान केंद्रित करते हुए सघन खोजबीन जारी है। देर शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के खातों की आधार सीडिंग प्रक्रिया में आएगी तेजी

Bhuvan Patel

कार्रवाई: नाले के किनारे से 1.80 लाख की कच्ची शराब और महुआ लाहन जब्त

Bhuvan Patel

वन विभाग ने अवैध आरामिल को किया सील, बड़ी मात्रा में काष्ठ जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!