BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खुलेआम बिक रहा  नशे का सामान, पुलिस की छापेमारी में गोगो पेपर सहित प्रतिबंधित सामग्री जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

शहर में युवाओं को नशे की लत की ओर धकेलने वाला अवैध कारोबार बेखौफ तरीके से फल-फूल रहा था। प्रमुख बाजारों, पान ठेलों और दुकानों में प्रतिबंधित नशीली सामग्री की खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कबीरधाम पुलिस ने कवर्धा शहर में एक साथ सघन एवं औचक जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने शहर के व्यस्त बाजार क्षेत्रों, पान ठेलों, किराना दुकानों एवं अस्थायी ठेलों की गहन तलाशी ली। जांच में कई दुकानों और ठेलों से गोगो पेपर सहित अन्य प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद हुई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि नियम-कानून की परवाह किए बिना नशे का सामान बेचा जा रहा था।

पुलिस ने मौके पर ही प्रतिबंधित सामग्री जब्त कर संबंधित दुकानदारों और ठेला संचालकों को थाना लाया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि कुछ स्थानों पर पहले भी मौखिक चेतावनी के बावजूद दोबारा नशे से जुड़ी सामग्री बेची जा रही थी, जो कानून की खुली अवहेलना है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में किसी भी दुकान या ठेले पर प्रतिबंधित नशीली सामग्री की बिक्री दोबारा पाई जाती है तो सीधे प्रकरण दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

शहर में लगातार बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए पुलिस का यह अभियान युवाओं के भविष्य को बचाने की दिशा में आवश्यक कदम माना जा रहा है। हालांकि, बार-बार चेतावनी के बाद भी दुकानदारों द्वारा नियम तोड़े जाना प्रशासनिक सख्ती की आवश्यकता को उजागर करता है।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित अवैध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर समाज को इस गंभीर सामाजिक बुराई से बचाया जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा में तीसरे दिन भी जल संकट, केनाल मरम्मत से ठप हुई आपूर्ति – नगर पालिका टैंकर और बोरवेल पर निर्भर

Bhuvan Patel

रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर कवर्धा के पास हादसा, एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Bhuvan Patel

दोगुना मुनाफा, फिर गुमशुदगी – ‘सन्नी गोविंदानी’ की करोड़ों की ठगी का पर्दाफाश, अदालत से अग्रिम जमानत खारिज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!