BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचार

पुत्र ने ली पिता की जान: मामूली विवाद बना खूनी वारदात की वजह, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा 
कबीरधाम जिले में पारिवारिक विवाद एक दर्दनाक मोड़ ले बैठा जब एक 19 वर्षीय युवक ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात थाना पांडातराई क्षेत्र के ग्राम महली (बैगापारा) में सामने आई, जहाँ रामगुलाल मेरावी (40) का शव उनके घर के कमरे में खून से लथपथ हालत में पाया गया। मृतक के गले पर धारदार हथियार से हमले के गहरे निशान थे, जिससे हत्या की क्रूरता स्पष्ट होती है।
सूचना मिलते ही पांडातराई पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल से खून सना टंगिया भी बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में मृतक के पड़ोसी गणपत धुर्वे और उनकी पत्नी नागिन धुर्वे ने खुलासा किया कि हत्या रामगुलाल के ही बेटे लवकेश मेरावी उर्फ गजरू ने की थी। उन्होंने बताया कि लवकेश ने तीर और टंगिया से अपने पिता पर हमला किया और उन्हें भी चोट पहुँचाई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान लवकेश ने अपराध कबूल करते हुए हत्या में प्रयुक्त हथियार की जानकारी दी, जिसे घटनास्थल से बरामद किया गया।
थाना प्रभारी आशीष कंसारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संवेदनशीलता और सजगता के साथ कार्य करते हुए गंभीर अपराध का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है। मामले में धारा 302 सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, जिसकी पुलिस द्वारा गहनता से पड़ताल की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

दिल्ली चुनाव की तरह नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का स्कोर जीरो होगा : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

बारनवापारा वनांचल क्षेत्र को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, अमरध्वज यादव जिला महामंत्री और सम्पत ठाकुर बने जिला सचिव

Bhuvan Patel

बिना सूचना पटल, बिना मुरूम… बिरनपुर कला में सीसी रोड निर्माण बना भ्रष्टाचार की पक्की बुनियाद!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!