BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बिना सूचना पटल, बिना मुरूम… बिरनपुर कला में सीसी रोड निर्माण बना भ्रष्टाचार की पक्की बुनियाद!

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरनपुर कला में चल रहा सीसी रोड निर्माण कार्य गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। निर्माण एजेंसी द्वारा नियमों की खुली अनदेखी करते हुए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, लेकिन कार्य स्थल पर आज तक नागरिक सूचना पटल नहीं लगाया गया, जो किसी भी शासकीय निर्माण कार्य में अनिवार्य होता है।

सूचना पटल के अभाव में न तो योजना का नाम स्पष्ट है, न स्वीकृत राशि, न ही निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों की जानकारी — जिससे पारदर्शिता पूरी तरह गायब नजर आ रही है।

मजबूती की जगह लापरवाही की परत

सीसी रोड निर्माण से पहले जिस स्थल पर सड़क बनाई जाती है, वहां मुरूम डालकर समतलीकरण किया जाना आवश्यक होता है ताकि सड़क की मजबूती बनी रहे। लेकिन बिरनपुर कला में यह प्रक्रिया पूरी तरह नजरअंदाज की जा रही है। बिना मुरूम डाले सीधे सीमेंट कंक्रीट डालना, सड़क की उम्र और गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

एक्सपेंशन जॉइंट में भी नियमों की अनदेखी

तकनीकी मानकों के अनुसार हर 5 मीटर पर एक्सपेंशन जॉइंट डाला जाना चाहिए, लेकिन मौके पर नई जॉइंट व्यवस्था भी संदिग्ध प्रतीत हो रही है। इससे भविष्य में सड़क में दरारें पड़ने की पूरी संभावना है।

तकनीकी अधिकारी की भूमिका संदिग्ध

सबसे बड़ा सवाल यह है कि तकनीकी अधिकारी और उप अभियंता की निगरानी में यह कार्य हो रहा है या सिर्फ कागज़ों में? यदि अधिकारी नियमित निरीक्षण कर रहे हैं तो इतनी स्पष्ट खामियां कैसे नजरअंदाज हो रही हैं? या फिर जानबूझकर आंख मूंदी जा रही है?

ग्रामीणों में नाराज़गी

ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रारंभ से ही नियमों का पालन नहीं किया गया, तो यह सड़क कुछ ही महीनों में जवाब दे देगी। जनता के टैक्स के पैसे से हो रहे इस निर्माण में गुणवत्ता से समझौता सीधे-सीधे भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और जनपद पंचायत इस मामले में संज्ञान लेकर दोषियों पर कार्रवाई करता है या फिर यह निर्माण भी बाकी अधूरे और घटिया कार्यों की सूची में शामिल हो जाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 कवर्धा के नाम निर्देशन पत्रों की हुई संवीक्षा

Bhuvan Patel

पंडरिया में पुलिस का सघन तलाशी अभियान – संदिग्धों पर शिकंजा, किरायेदारों की जांच तेज

Bhuvan Patel

प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी, कबीरधाम जिले के 8808 लाभार्थियों को मिलेगा अपने घर का सपना

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!