BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

प्रेम-प्रसंग में विफलता से आहत युवती ने की आत्महत्या की कोशिश, पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
प्रेम संबंध में निराशा झेल रही एक युवती ने मंगलवार को आत्महत्या की कोशिश करते हुए कवर्धा नगर की पानी टंकी पर चढ़कर हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि युवती एक युवक से प्रेम करती थी और उससे विवाह करना चाहती थी, लेकिन युवक की उम्र 21 वर्ष से कम होने के कारण उसने विवाह से इनकार कर दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की।
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां थाने के सामने स्थित पानी टंकी पर युवती के चढ़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी समझाइश के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा।
पुलिस के अनुसार, युवती मानसिक रूप से आहत थी और उसका व्यवहार अत्यंत भावुक था। फिलहाल उसे काउंसलिंग के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के गुढ़ा सरपंच – सचिव पर विकास कार्य के राशि का दुरूपयोग , एस डी एम से शिकायत 

Bhuvan Patel

वन विभाग की कार्यवाही, बंदर को बंदूक से मारने वाला हुआ गिरफ्तार

Bhuvan Patel

कबीरधाम में वन्यजीवों का नरसंहार: पंचायत सरपंच पर बंदरों की हत्या का आरोप”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!