BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई — ₹1.04 करोड़ से अधिक कीमत का अवैध पान मसाला व तंबाकू जब्त, ट्रक समेत माल सीज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा
जिले की पुलिस ने अवैध तंबाकू और पान मसाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के प्रतिबंधित उत्पादों से भरा ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देश, एएसपी पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के मार्गदर्शन में, एसडीओपी पंडरिया भूपत सिंह धनेश्री के पर्यवेक्षण और थाना प्रभारी कुकदूर आशीष कंसारी के नेतृत्व में अंजाम दी गई।

कुकदूर पुलिस की चेकिंग के दौरान ट्रक (HR 55 AK 9119) को रोका गया, जिसमें 190 बोरियों में लगभग 15.96 लाख पाउच पान मसाला (₹63.84 लाख) और 38 बोरियों में उतने ही पाउच च्युइंग तंबाकू (₹15.96 लाख) मिले। ट्रक की कीमत ₹25 लाख आँकी गई, जिससे कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹1.04 करोड़ से अधिक हो गई।
ट्रक चालक सुरजीत सिंह (24 वर्ष, एटा, उत्तरप्रदेश) वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धारा 106 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर माल और वाहन को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह माल दिल्ली से कटक (उड़ीसा) तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।
जांच जारी है और अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश की जा रही है। कबीरधाम पुलिस की यह सतर्क और निर्णायक कार्रवाई अवैध कारोबारियों को साफ संदेश देती है कि जिले में अवैध गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा और सहसपुर लोहारा विकासखंड में मतदान शुरू, दिग्गज मैदान में

Bhuvan Patel

मेडिकल फर्जीवाड़ा के दोषी दीपक सिंह ठाकुर के खिलाफ एफ आई आर नहीं , उठने लगे सवाल.

Bhuvan Patel

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के सतत प्रयासों से सड़क निर्माण हेतु मिली 28 करोड़ 87 लाख 8 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!