BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

दिनदहाड़े चाकूबाजी से थर्राया कवर्धा का नवीन बाजार, पुलिस पेट्रोलिंग नदारद,  हौसले बुलंद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

शहर के व्यस्ततम नवीन बाजार में रविवार को कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई, जब दिनदहाड़े खुलेआम चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। मामूली विवाद के बाद असामाजिक तत्वों ने किराना व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इस वारदात ने यह साफ कर दिया है कि नवीन बाजार अब असामाजिक के लिए सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है, जबकि पुलिस की मौजूदगी केवल कागजों तक सीमित है। हमले के बाद पूरे बाजार में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं और आम लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आए।

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस गश्त लगभग ना के बराबर है, जिससे गुंडा तत्वों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में और बड़ी वारदात से इनकार नहीं किया जा सकता।

पीड़ित व्यापारी एवं बाजार संघ ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नवीन बाजार में स्थायी पुलिस चौकी, नियमित पेट्रोलिंग और सीसीटीवी निगरानी की मांग की है। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि शहर की कानून-व्यवस्था गंभीर खतरे में है, और पुलिस सुरक्षा व्यवस्था केवल दावों तक सिमट कर रह गई है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कोरबा से कवर्धा जा रही तिवारी ट्रेवल्स की बस किशुनगढ़ के पास पलटी

Bhuvan Patel

कार्यवाही: पुलिस के नाम पर अवैध वसूली करने वाले फर्जी दलाल पर कसा शिकंजा

Bhuvan Patel

छ ग मरार पटेल महासंघ राजनीति प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का घोषणा 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!