BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में दिल दहला देने वाली वारदात: बुजुर्ग को जिंदा जलाकर की गई हत्या, दहशत का माहौल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिंघनपुरी गांव के बामी क्षेत्र से सामने आया है, जहां देर रात अज्ञात हमलावरों ने 70 वर्षीय बुजुर्ग झड़ी साहू को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। बुजुर्ग अपने घर के बाहर सो रहे थे, तभी उन पर यह क्रूरतम हमला किया गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
यह वारदात बीते तीन दिनों में हुई तीसरी हत्या है, जिसने इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। स्थानीय लोगों में पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गहरी नाराज़गी है और वे अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में हत्यारे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस सभी एंगल से मामले की छानबीन कर रही है, हालांकि अब तक हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों के खाते में पहुँचे 1.33 करोड़, फसल बीमा योजना बनी संबल

Bhuvan Patel

कबीरधाम: तलवार से हमला, आरोपी गिरफ्तार – लेकिन अपराध दर बढ़ने से चिंता गहराई

Bhuvan Patel

आबकारी निरीक्षक गीता साहू समेत तीन अधिकारियों पर अवैध वसूली के गंभीर आरोप – दुकानदारों से रोजाना 1000 रुपये लेने का आरोप, न देने पर धमकी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!