BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर”: बोडला में मनाया गया दाई-बाबा दिवस, स्वास्थ्य सेवा और सम्मान का मिला समर्पण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बोडला विकासखण्ड में 4 जून को आयोजित दाई-बाबा दिवस में बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सम्मान को केंद्र में रखते हुए विविध गतिविधियाँ संपन्न हुईं। “हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर” विषय पर आधारित इस आयोजन में न सिर्फ वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई, बल्कि सामाजिक भावनाओं को प्रोत्साहन भी मिला।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. राज के निर्देशन में हुए इस शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, हड्डी, नेत्र और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जांचें की गईं। साथ ही, बुजुर्गों को स्वास्थ्य परिचय पत्र भी प्रदान किया गया। जिनके पास आयुष्मान पत्र नहीं था, उनका पंजीयन कर उन्हें वरिष्ठ नागरिक सेवा पत्र प्रदान किया गया।
सामाजिक सम्मान के प्रतीकस्वरूप उन्हें श्रीफल, पारंपरिक पंछा और सहारा डंडी भी भेंट की गई। बच्चों को प्रेरित किया गया कि वे अपने दादा-दादी या नाना-नानी को लेकर शिविर में आएं, जिससे पारिवारिक जुड़ाव और आदर की भावना भी विकसित हो सके।
राज्य शासन के निर्देशानुसार कबीरधाम ज़िले में हर बुधवार को आयोजित हो रहे आरोग्य मेलों की श्रृंखला में यह आयोजन विशेष रूप से सराहनीय रहा। पूर्व में पंडरिया, सहसपुर लोहारा एवं पिपरिया में भी इस प्रकार के आयोजन सफलता के साथ संपन्न हो चुके हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से गन्ना किसानों के बकाया राशि का पूर्ण हुआ भुगतान

Bhuvan Patel

मुख्यकार्यपालन अधिकारी के आदेश से सरपंच सचिव परेशान कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में मजदूरों को उपस्थिति के लिए जारी किया आदेश

Bhuvan Patel

कामयाबी: महिला कमांडो दल की मदद से मोपका के ढाबा में छापा, दो फरार शराब कोचिए गिरफ्तार – 93 पाव देशी मसाला शराब जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!