BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धापंडरियापंडरिया विधायकभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

पंडरिया में एकता की दौड़, 500 से अधिक युवाओं ने दिया राष्ट्रप्रेम और अखंडता का संदेश

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, युवाओं और क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पंडरिया महाविद्यालय से पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान तक आयोजित मिनी मैराथन को विधायक भावना बोहरा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में शामिल होकर एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विधायक भावना बोहरा ने मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रभक्ति, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। स्वतंत्रता के बाद देश की सैकड़ों रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके आदर्श आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देते हैं। ‘रन फॉर यूनिटी’ केवल दौड़ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल के योगदान और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। गुजरात में स्थापित विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ उनके विराट व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान के प्रति देश की कृतज्ञता का प्रतीक है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के साथ देश विकास और राष्ट्रीय गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

विधायक बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकास, सुशासन और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना आवश्यक है। युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और राष्ट्रसेवा का संकल्प ही मजबूत भारत की नींव है।

उन्होंने आयोजन में शामिल सभी युवाओं, नागरिकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सरदार पटेल के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और गौरव को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे, नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष सरिता सोनी, मंडल अध्यक्ष पंडरिया रविश ठाकुर, चंद्रकुमार सोनी, हरीश जैन, अंजू शर्मा, समस्त पार्षद एवं एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करने वाले,एवम तंबाकू उत्पाद विक्रय करने वाले 20 दुकान/ठेला संचालकों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही

Bhuvan Patel

पीठासीन अधिकारी प्रकाश यादव पर नियमो की हत्या का चरखुरा के पंचो ने लगाया आरोप

Bhuvan Patel

सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को मोदी की गांरटी पर लगेगी मूहर, किसानों को मिलेगा दो साल का एकमुश्त धान का बोनस

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!