BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कार्रवाई : डॉक्टर से मारपीट करने वाला सोनू डाहिरे गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा ,
कबीरधाम जिले के पंडरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉक्टर के साथ मारपीट और अभद्रता करने वाले आदतन अपराधी हीरालाल उर्फ सोनू डाहिरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी एक विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए की गई।
घटना के संबंध में पीड़ित डॉक्टर ने पंडरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपराध क्रमांक 46/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 121(1), 132, 296, 226, 115(2), 351(3) और चिकित्सा सेवा संस्थान संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम 2010 की धारा 4 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई थी।
हीरालाल उर्फ सोनू डाहिरे, निवासी पंडरिया, वर्ष 2014 से गंभीर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके विरुद्ध मारपीट, शासकीय कार्य में बाधा और शांति भंग जैसे कई प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। वह थाना पंडरिया के निगरानी बदमाशों में शामिल है।
घटना के बाद से फरार चल रहे डाहिरे की मौजूदगी की सूचना आज सुबह मिली, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष टीम गठित कर दबिश दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पंडरिया अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के पर्यवेक्षण में गठित इस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

भोरमदेव अभ्यारण से छटे वन क्षेत्र में खून से सनी हरी धरती: करंट से दो दुर्लभ बाइसन की हत्या, वन सुरक्षा व्यवस्था बेनकाब

Bhuvan Patel

कलेक्टर और डीएफओं ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजनांतर्गत सकरी नदी किनारे रोपित टिशु कल्चर सागौन वृक्षारोपण का किया निरीक्षण कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत् वृहद वृक्षारोपण करने ग्रामीणों से की अपील

Bhuvan Patel

संभागीय सरस मेला 2026: पत्रकार संजीव मिश्रा ने किया कलाकारों का सम्मान, संस्कृति का रंगीन संगम बना आकर्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!