BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसिटी न्यूज़

जमीन के मुआवजे के लालच में भतीजे ने पत्नी संग मिलकर की चाचा की हत्या, कबीरधाम पुलिस का सनसनीखेज खुलासा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के ग्राम प्रभाटोला में जमीन के मुआवजे की रकम हड़पने के लालच में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। कबीरधाम पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी भतीजे और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 2 जून को चौकी पोंडी में साहेबदास कुर्रे ने अपने चाचा अगमदास कुर्रे की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु की सूचना दी थी। प्रारंभिक मर्ग जांच के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में “होमीसाइडल डेथ” की पुष्टि हुई, जिसके आधार पर थाना बोडला में अपराध क्रमांक 89/25 धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान संदेह के आधार पर मृतक के भतीजे साहेबदास कुर्रे (45 वर्ष) और उसकी पत्नी सरोज बाई कुर्रे (42 वर्ष) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ में दोनों ने जमीन के मुआवजे की राशि पाने की नीयत से हत्या करने की बात कबूल ली।
पुलिस जांच में सामने आए तथ्य:
आरोपी साहेबदास ने टंगिया से वार कर चाचा की हत्या की।
हत्या में प्रयुक्त धारदार टंगिया और उनकी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 09 JR 8364) पुलिस ने जब्त की है।
घटना के समय सरोज बाई द्वारा पहने गए वस्त्र भी सबूत के तौर पर बरामद किए गए हैं।
दोनों आरोपियों को 11 जून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
1. साहेबदास कुर्रे, पिता स्व. पुरनदास कुर्रे, उम्र 45 वर्ष
2. सरोज बाई कुर्रे, पति साहेबदास कुर्रे, उम्र 42 वर्ष
(दोनों निवासी – ग्राम प्रभाटोला, चौकी पोंडी, थाना बोडला, जिला कबीरधाम)

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पूर्व मंत्री मो.अकबर हिन्दू दत्तक ग्रहण एवं भरण पोषण अधिनियम पढने के बजाय हलाल कानून के बारे में पढ़े – अधिवक्ता पोखराज परिहार

Bhuvan Patel

8 साल बाद सुलझा चर्चित डॉक्टर दंपति हत्याकांड, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार , कुछ समय बाद होगा खुलासा

Bhuvan Patel

विजय शर्मा ने हिंदू नववर्ष पर की महाआरती, भव्य झांकी और राम दरबार के दर्शन किए

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!