BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव में उमड़ी श्रद्धा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की 22 लाख की घोषणाएं

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले के ग्राम कारेसरा एवं कवर्धा स्थित कबीर कुटी में श्री सद्गुरु कबीर प्राकट्य उत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की और सद्गुरु कबीर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा निवेदित की।
8
श्री शर्मा ने कबीर साहेब की शिक्षाओं को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए कहा कि वे सामाजिक समरसता, समानता और सत्य के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब की वाणी पाखंड, अंधविश्वास और सामाजिक भेदभाव के खिलाफ चेतना का संदेश देती है।
कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कबीरधाम जिले के विकास हेतु कुल 22 लाख रुपए की घोषणाएं कीं:
ग्राम कारेसरा में कबीर कुटी के लिए 10 लाख रुपए,
वार्ड नंबर 6 में सामुदायिक भवन एवं सीसी रोड के लिए 6–6 लाख रुपए,
सद्गुरु कबीर युवा मानिकपुरी पनिका समाज भवन निर्माण हेतु सहयोग।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा दामाखेड़ा का नाम “कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा” किए जाने की घोषणा को मंत्रिपरिषद ने स्वीकृति दी है। इसके साथ ही गदहाभाठा का नाम सोनपुर और चण्डालपुर का नाम चन्दनपुर किया गया है।
इस अवसर पर कबीरपंथी संतों द्वारा ‘साखी’, ‘सबद’ और ‘रमैनी’ की प्रस्तुतियों ने भक्तों को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, अधिकारी, ग्रामीण और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन समिति द्वारा उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा का स्मृति चिन्ह भेंट कर
अभिनंदन किया गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सरोदादादर का बैगा पारा मंडलकोनहा पारा टोला में जल समस्या का हुआ समाधान

Bhuvan Patel

वन भूमि पर अतिक्रमण करने वालों पर गिरी वन विभाग की गाज – तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल

Bhuvan Patel

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामकुमार भट्ट ने किया “मोर दुआर साय सरकार” अभियान का निरीक्षण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!