BP NEWS CG
बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 जून को जशपुर में करेंगे योगाभ्यास, रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के अवसर पर जशपुर के रणजीता स्टेडियम में राज्य स्तरीय वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं उपस्थित रहेंगे और आमजन के साथ योगाभ्यास कर लोगों को स्वस्थ जीवन का संदेश देंगे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शनिवार को स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रतिभागियों व अतिथियों के लिए सभी सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। इसमें वाटर प्रूफ पंडाल, योगा मैट, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, बेरिकेडिंग, पेयजल, विद्युत, ध्वनि एवं सुरक्षा व्यवस्था शामिल हैं।
कलेक्टर ने कहा कि योग न केवल शारीरिक अभ्यास है, बल्कि यह मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त होता है।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, एएसपी श्री अनिल सोनी, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, एसडीएम श्री ओंकार यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

“गांगपुर शासकीय स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी – टपकती छत, गिरते पलस्तर से बच्चों की जान जोखिम में”

Bhuvan Patel

कबीरधाम के रानीदाहरा वाटर फाल में इंजिनियर की मौत

Bhuvan Patel

कबीरधाम जिले में सुशासन तिहार का आगाज , अपनी समस्याओं का पाए निदान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!