BP NEWS CG
कवर्धापंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

“गांगपुर शासकीय स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी – टपकती छत, गिरते पलस्तर से बच्चों की जान जोखिम में”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विकासखंड पंडरिया अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला गांगपुर की हालत दिनोंदिन जर्जर होती जा रही है। भवन की दीवारें और छतें इस कदर कमजोर हो चुकी हैं कि अब शिक्षकों और पालकों को बच्चों की जान की चिंता सताने लगी है। विद्यालय की छत जगह-जगह से टपक रही है, दीवारों और छतों का पलस्तर गिर रहा है और कक्षाओं में पानी भर रहा है। स्कूल के शिक्षक और ग्रामवासी लगातार मरम्मत की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।
शाला प्रधान पाठक द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है और विगत लगभग 10 वर्षों से केवल मरम्मत कर किसी तरह संचालित किया जा रहा है।
लगातार छत से पानी टपकने और पलस्तर गिरने से छात्रों को पढ़ाना दूभर हो गया है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कई अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर दिया है।
विद्यालय के कक्ष में पानी जमा होने की तस्वीरें, गिरते पलस्तर और सीलन से भरी दीवारें इस बात की गवाही दे रही हैं कि यह भवन किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को न्यौता दे सकता है। जुलाई 2025 की इन तस्वीरों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल भवन की स्थिति का निरीक्षण कर या तो नया भवन स्वीकृत किया जाए या फिर व्यापक मरम्मत कार्य कराया जाए, जिससे बच्चों की शिक्षा बाधित न हो और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित बैगा बस्ती – राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ मूलभूत अधिकारों को तरस रहे

Bhuvan Patel

नियुक्ति में बड़ा खुलासा: गलत प्रतिशत, अस्थाई प्रमाण पत्र और नियम विरुद्ध स्थानांतरण – जांच की मांग तेज

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया मोहगांव–छांटा–कोको सड़क निर्माण का भूमिपूजन, शिक्षा–सुविधाओं सहित कई विकास कार्यों की घोषणा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!