BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

हत्या का खुलासा: बेटे ने ही की थी पिता की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में हुए हत्या के मामले में कबीरधाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सिंगरू बैगा की हत्या उसके ही बेटे सोनसिंह बैगा ने आवेश में आकर कर दी थी।
13 जून को बंधौरा निवासी तिहारी बैगा ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के तिहर सिंह धुर्वे ने बताया कि सिंगरू बैगा खेत में मृत अवस्था में कंबल से ढका पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास जैकेट, गमछा, सेंडो, स्टील का लोटा और बांस का डंडा बरामद किया।
जांच के दौरान मृतक के बेटे सोनसिंह से पूछताछ की गई, जिसमें उसने स्वीकार किया कि दलदली से घर लौटते समय उसका पिता से विवाद हो गया था। गुस्से में उसने बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे सिंगरू बैगा की मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए आरोपी ने शव पर कंबल डाल दिया और खून से सने कपड़े घर में छुपा दिए।
पुलिस ने आरोपी के मेमोरण्डम कथन पर खून लगे कपड़े और हत्या में प्रयुक्त डंडा जब्त कर लिया है। सोनसिंह बैगा को 14 जून को दोपहर 12:30 बजे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में तरेगांव थाना प्रभारी संग्राम सिंह, सहायक उपनिरीक्षक बोनीफास मिंज, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बंजारे और आरक्षक लिखीराम मरकाम की विशेष भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने एक बार फिर तत्परता और प्रभावी कार्रवाई कर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का परिचय दिया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजनीति और उपेक्षा की भेंट चढ़ा पांडातराई का इकलौता खेल मैदान, अभ्यास को तरस रहे खिलाड़ी—बढ़ता जनाक्रोश

Bhuvan Patel

“भारतमाला फर्जीवाड़े में नाम आने के बाद निलंबित पटवारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा ‘मैं निर्दोष हूं'”

Bhuvan Patel

नागाडबरा हादसा : विधायक भावना बोहरा ने की परिवारजनों से मुलाकात, आर्थिक सहयता देने की भी घोषणा की

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!