BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में 20 जून को जल संरक्षण का ऐतिहासिक अभियान — हर घर बनेगा सोख पिट, भू-जल पुनर्भरण की अनूठी पहल

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में जल संकट से निपटने और गिरते भू-जल स्तर को पुनः recharge करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एक ऐतिहासिक कदम उठाने जा रहा है। “मोर गांव मोर पानी” महा अभियान के अंतर्गत आगामी 20 जून को प्रातः 6 बजे जिले के सभी ग्रामीण व शहरी घरों में एक साथ एक समय पर जनसहयोग और श्रमदान से सोख पिट (रिचार्ज पिट) का निर्माण किया जाएगा।

इस सामूहिक प्रयास का नेतृत्व कलेक्टर गोपाल वर्मा कर रहे हैं, जिनके मार्गदर्शन में यह अभिनव पहल आकार ले रही है। इस अभियान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी नरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थी, स्व सहायता समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित होंगे।
अभियान का उद्देश्य “घर का पानी घर में, गांव का पानी गांव में” को साकार करना है, जिससे वर्षा जल ज़मीन में समा सके और गिरता भू-जल स्तर सुधरे।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि सभी पंचायतों में मुनादी, जागरूकता अभियान, सोशल मीडिया प्रचार, एवं मैदानी कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर तैयारियां की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो ग्रामीणों को मार्गदर्शन देंगे।
कैसे बनेगा सोख पिट:
घर के आंगन या बाड़ी में जहां भी वर्षा जल बहाव होता है, वहां 3×3 फीट का गड्ढा खोदा जाएगा, जिसमें टूटी ईंट, खपरैल आदि भरकर वर्षा जल को भूमिगत पहुंचाया जाएगा। यह तकनीक सस्ती, सरल और प्रभावी है।
सामूहिक शपथ का आयोजन:
अभियान के दौरान 20 जून को जिलेभर में सभी नागरिक एक साथ जल संरक्षण की सामूहिक शपथ भी लेंगे, ताकि जल बचाने की चेतना जन-जन में जागृत हो।
जिला पंचायत सीईओ अजय त्रिपाठी ने बताया कि अभियान की सफलता के लिए जनप्रतिनिधियों और विभागीय कर्मचारियों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है।
प्रशासन का मानना है कि यदि समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित हुई, तो यह अभियान न सिर्फ कबीरधाम बल्कि पूरे प्रदेश के लिए जल संरक्षण का मॉडल बन सकता है।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है, ताकि जल संकट की आशंका से पहले ही निपटा जा सके।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

जिला पंचायत कबीरधाम निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से दीपा पप्पू  निर्वाचित मिला  प्रमाण पत्र

Bhuvan Patel

चिल्फी घाट में रफ्तार का कहर: ट्रक के पहिये तले दबकर युवक की दर्दनाक मौत, इलाके में आक्रोश

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ राज्य विधिज्ञ परिषद चुनाव 2025 : बिलासपुर के अधिवक्ता शशिकांत सोनकर ने परिषद सदस्य पद हेतु किया नामांकन, अधिवक्ता हितों की मजबूती से पैरवी का संकल्प

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!