BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना वर्ष पर मेगा रक्तदान शिविर, आमजन से सहभागिता की अपील

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। राष्ट्र सेवा में सदैव अग्रणी भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने 70वें स्थापना वर्ष ‘एसबीआई: साथ दशकों से देश के साथ’ के उपलक्ष्य में 20 जून 2025, शुक्रवार को जिला चिकित्सालय कवर्धा में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संचालित होगा।
राष्ट्रव्यापी रक्तदान अभियान 2025 के तहत यह शिविर राज्य सहित पूरे देश में एक साथ आयोजित हो रहा है। भारतीय स्टेट बैंक, शाखा कवर्धा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु आम नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान की अपील की गई है।
शाखा प्रबंधक सत्येंद्र कुमार आरस, मुख्य प्रबंधक सुधीर भट्ट एवं सहयोगी रंजन कुमार ने बताया कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे किसी की अनमोल ज़िंदगी बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त से तीन जरूरतमंदों को जीवनदान दिया जा सकता है। यह न सिर्फ सामाजिक दायित्व है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है — रक्त संचार बेहतर होता है, हृदय स्वस्थ रहता है और कैंसर की संभावना भी कम होती है।
इस अवसर पर उपस्थित होकर रक्तदान कर अपने सामाजिक कर्तव्य का निर्वहन करें और मानवता की सेवा में सहभागी बनें।
स्थान: जिला चिकित्सालय, कवर्धा
दिनांक: 20 जून 2025, शुक्रवार
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक
आयोजक: भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा – कवर्धा, छत्तीसगढ़

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

शादी का झांसा देकर युवती से यौन संबंध बनाने वाले DSP मिंज पर हुआ मामला दर्ज

Bhuvan Patel

आबकारी विभाग नही पकड़ा तो पुलिस विभाग ने अवैध शराब बेचने वाले को दबोचा 

Bhuvan Patel

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!