BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम जिले के प्रभारी सचिव बने अमित कटारिया – तेजतर्रार छवि, सख्ती से होगी सिस्टम की निगरानी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नवीन आदेश के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2004 बैच के अधिकारी श्री अमित कटारिया को कबीरधाम जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व जारी समसंख्यक आदेशों को निरस्त करते हुए यह नई नियुक्ति की गई है।

 

श्री कटारिया एक तेजतर्रार, ईमानदार और प्रशासनिक सख्ती के लिए प्रसिद्ध अधिकारी माने जाते हैं। हाल ही में उनके नाम का दुरुपयोग कर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के सदस्यों को उन्होंने जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था, जिससे उनके कड़े प्रशासनिक रुख की झलक सामने आई।

 

नई जिम्मेदारी के तहत प्रभारी सचिव हर माह कम से कम एक बार जिले का भ्रमण कर विकास कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। अपने दौरे की रिपोर्ट वे नियमित रूप से मुख्य सचिव को प्रस्तुत करेंगे। इससे जिला प्रशासन की पारदर्शिता, जवाबदेही और कार्यक्षमता में और अधिक मजबूती आने की उम्मीद है।

 

राज्य सरकार की इस नियुक्ति से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि शासन जिलों में बेहतर निगरानी और भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है। कबीरधाम जैसे संवेदनशील और विकासशील जिले को एक अनुभवी अधिकारी की निगरानी में लाकर शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को नई दिशा देने का प्रयास किया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

DMF की सीसी सड़क या कमीशन की परत, बरसात में बनी सड़क कुछ ही दिनों में धूल—पनगांव में गुणवत्ता पर सवाल**

Bhuvan Patel

किसानों के फसलों का समर्थन मूल्य को कानूनी दर्जा दे केंद्र सरकार – किसान मोर्चा                                                     

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद के अहम फैसले: स्थानांतरण नीति से लेकर ‘युवा रत्न सम्मान’ तक लिए गए 9 बड़े निर्णय

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!